फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyr status given to farmers who died during the movement

आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मिले शहीद का दर्जा

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Martyr status given to farmers who died during the movement
बड़ौत। किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को कोताना रोड के समीप आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा नए कृषि कानून को वापस लिए जाने पर खुशी जताई। इसे किसानों की जीत करार दिया। उन्होंने आंदोलन में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की मांग की तथा आगामी 26 नवंबर को तहसील मुख्यालय पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल के आवास पर किसान नेता बलजोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री को एक साल बाद समझ आ ही गई, तभी उन्होंने नए कृषि कानूनों को वापस ले लिया। उन्होंने आंदोलन में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिलाए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिलाए जाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विक्रम आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेशों में बिजली के रेट काफी कम हैं। प्रदेश में बिजली के रेट ज्यादा हैं जिसे कम किया जाना चाहिए। बताया कि तहसील में 26 नवंबर को होने वाली महापंचायत में इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। बैठक में चौधरी पुष्पेद्र सिंह, तेजपाल सिंह, धीर सिंह तोमर, धर्मपाल सिंह, नरेश, वीरेंद्र सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, धर्मेंद्र, सूबे सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed