{"_id":"62336ebad2ec036d7971a31b","slug":"married-woman-burnt-to-death-in-suspicious-circumstances-baghpat-news-mrt580824925","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की आग में जल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की आग में जल कर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी कस्बे में होली पर पूजा करने के घर आए थे पति-पत्नी
कमरे में जली अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलने से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ गौतमबुद्धनगर से होली पूजन के लिए टीकरी आई थी। उसका जला हुआ शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
टीकरी कस्बा निवासी शियानंद की शादी वर्ष 2013 में गौतमबुद्धनगर के घोड़ी बछेड़ा निवासी राजे सिंह की बेटी प्रीति उर्फ रितु के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शियानंद ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार बुधवार को पति-पत्नी गांव में होली पूजन के लिए आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने से मौत हो गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। चौकीदार रामू की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। पति से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।