फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman beaten and thrown out of home

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 12 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सुन्हैड़ा की रहने वाली विवाहिता को गर्भ में लड़की होने का पता लगने पर ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
प्रयागराज के ग्राम नैनी की रहने वाली एक युवती ने दस माह पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सुन्हैड़ा के रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। मंगलवार को विवाहिता ने परिजनों संग थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई। दो माह पूर्व पति और सास ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बच्चे की जांच कराई तो गर्भ में कन्या भ्रूण का होना पता लगा। इसके बाद पति और सास ने उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही हैं। वह वापस ससुराल में आना चाहती हैं। लेकिन पति ना तो उसे वापस ले जा रहा है। और ना ही उससे फोन पर बात करता है। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के साथ ही गर्भ में भ्रूण की पहचान बताने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed