फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Marriage done by fraudulent conversion, accused arrested

यूपी: धोखे से धर्मांतरण कराकर किया निकाह, आठ महीने पहले व्हाट्सएप पर आई थी मिस कॉल और फिर...

Mon, 05 Jul 2021 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

धोखे से धर्मांतरण कराकर शादी करने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर आई मिस कॉल से आठ साल पहले प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Baghpat News: Marriage done by fraudulent conversion, accused arrested
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने खट्टा प्रहलादपुर गांव के युवक पर धोखे से धर्मांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि कामिल की जगह कपिल नाम बताकर शादी की। फिर उस पर नमाज पढ़ने और प्रतिबंधित जानवर का मीट खाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की गई।

विज्ञापन

 
वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग आई। इसके बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसने डीएम कार्यालय में शिकायत की। डीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। वापस कॉल करने पर सामने वाले ने अपना नाम कपिल पुत्र लाला खट्टा प्रहलादपुर बताया। इसके बाद दोनों में बात होती रही और दोस्ती हो गई। दिसंबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। कई दिन तक उसे मेरठ में बड़े लाड़-प्यार से रखा गया। उसका करीब तीन वर्ष का बेटा भी है। दो वर्ष पूर्व उसे पता चला कि कपिल का असली नाम कामिल पुत्र रहीमुद्दीन है। जब नाम झूठा बताने का कारण पूछा तो कामिल ने बताया कि उसका नाम भी बदलकर राबिया रख दिया है। इसी नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। नमाज पढ़ने और मीट खाने का दबाव बनाया जाने लगा। मारपीट कर उसे भूखा-प्यासा रखा जाने लगा। यही नहीं ईद के दिन उसे प्रतिबंधित जानवर का मीट खाने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कामिल ने उसे बताया कि वह एक संगठन से जुड़ा हुआ हूं, जिसका लक्ष्य हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर धोखे से शादी करना व अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का है। सात जून को कामिल और उसके परिवार वालों ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह वह बेटे को साथ लेकर बागपत पहुंची और महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि वह अब हिंदू धर्म वापस अपनाएगी।


इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। उसके परिवार वालों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में कोई और व्यक्ति या संगठन भी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed