फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market will open today, weekly closure will be on next Wednesday

आज खुलेगा बाजार, अगले बुधवार को होगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Market will open today, weekly closure will be on next Wednesday
बागपत। प्रशासन ने बुधवार की साप्ताहिक बंदी घोषित कर दी है। इससे पहले मंगलवार को साप्ताहिक बंदी घोषित होने के कारण मंगलवार को बाजार बंद रहा, मगर अब बुधवार की साप्ताहिक बंदी घोषित होने पर आज नगर का बाजार खुलेगा। अगले बुधवार से साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से बागपत में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी घोषित की थी। जिस पर बागपत में शुक्रवार को लगने वाले बाजार को देखते हुए व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का विरोध करना शुरू कर दिया था। व्यापारियों के विरोध पर प्रशासन ने मंगलवार को साप्ताहिक बंदी घोषित कर दी गई। साप्ताहिक बंदी को लेकर संयुक्त वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को नगर में साप्ताहिक बंदी को लेकर डीएम राजकमल यादव व श्रम अधिकारी विनिता सिंह से मिले। डीएम राजकमल के आदेश पर श्रम अधिकारी विनिता सिंह ने बागपत में बुधवार की साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण आज को बाजार खुलेगा, जबकि अगले बुधवार से साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रूहेला, ऋषभ जैन, अजय गोपी, बॉबी चौहान, लवी जैन, अमित पंडित, कोकी शर्मा, विजय, कुलभूषण, प्रमोद, सागर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed