फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market Gulzar on Karava Chauth

करवाचौथ पर बाजार गुलजार

Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
करवा चौथ के त्योहार पर बाजार गुलजार हो गए। महिलाओं की ब्यूटी पार्लर, साड़ी सेंटर और आभूषण की दुकानों पर भारी भीड़ रही। देर रात तक  महिलाओं का हाथों पर मेहंदी रचवाने का सिलसिला जारी रहा। पार्लर में मेकअप के दाम भी एकाएक बढ़ गए हैं। पंडितों के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त रविवार शाम 05:54 बजे का है। 
विज्ञापन


शनिवार को ब्यूटी पार्लरों पर दिनभर महिलाओं का तांता लगा रहा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के मुख्य पार्लरों के अलावा देहात में गली-मोहल्ले में खोले गए पार्लरों में भीड़ रही। अधिकतर जगह मेकअप के दाम दोगुने लिए गए। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग कराई ।
विज्ञापन


मेहंदी रचवाने के लिए भी दुकानों पर महिलाओं की कतार रही। उधर, बड़ौत और बागपत के सराफा बाजार में आभूषण खरीदे गए। गिफ्ट के अलावा सुहाग के प्रतीक आभूषणों की खरीददारी खूब की गई। कपड़े की दुकानों में महिला ग्राहकों की संख्या अधिक दिखी। गिफ्ट की साड़ी के अलावा पूजन के लिए भी कपड़े और साड़ी खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में उछाल रहा। बागपत के शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार स्थित ब्यूटी पार्लरों पर खूब भीड़ देखने को मिली। पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया शुभ मुहूर्त में ही त्योहार मनाया जाना शुभ रहेगा। करवा चौथ का पूजन शाम 05:54 बजे से शुरू होगा।

 उधर, बड़ौत नगर में एचडी यानि हाई डेफिनेशन मेकअप की बुकिंग अधिक हो रही है। साड़ी की मैचिंग के हिसाब से भी सजने संवरने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि एचडी मेकअप वाटर प्रूफ मेकअप बारिश की बूंदों में खराब भी नहीं होगा। मेकअप में 45 मिनट का समय लगता है और एक से लेकर तीन हजार रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी ब्यूटी पार्लर की संचालक रेणुका ने दी।  

 अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइल की धूम मची हुई है। इसमेें हॉफ जुडे़ को पसंद किया जा रहा है। करवा चौथ वाले दिन आनन-फानन वाली स्थिति से बचने के लिए समय भी पहले से ही पक्का किया जा चुका है। बागपत और बड़ौत के ऐसे सैकड़ों दंपति है जो करवा चौथ  पर डिनर के लिए बाहर जाएंगे। सोनीपत के मुरथल में डिनर के प्रोग्राम भी बनाए हैं। गाजियाबाद, दिल्ली भी दंपति जाएंगे।

पहले करवाचौथ को लेकर उत्साह 
बड़ौत/खेकड़ा। बड़ौत निवासी प्रीति चौहान का करवा चौथ का पहला व्रत है। इसके लिए वह उत्साहित भी है। परिवार के सभी लोग उसका सहयोग कर रहे हैं और रीति रिवाज से अवगत भी करा रहे हैं। बिजरौल गांव निवासी अमिता ने कहा हर सुहागिन के लिए पहला करवाचौथ खास होता है। व्रत की पूजा को लेकर उत्साहित हूं। खरीददारी वह कर चुके हैं।

पहली करवा चौथ पर दुल्हन की तरह श्रृंगार करना है। बागपत निवासी सरिता धनखड़ का कहना है कि पहली बार वह निर्जल व्रत रखेगी, इसके लिए उत्साहित है। उधर, खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी अमित धामा की पत्नी ज्योति धामा ने कहा उसकी पहली करवा चौथ है।  वह  प्रभु से पति की दीर्घायु की कामना करेगी।

जिसको लेकर वह अत्यधिक उत्साहित है। डॉ. सूरज धामा की शादी  दिसंबर 2016 मेें नीतू से हुई थी। नवविवाहिता नीतू धामा का कहना है कि पति तो परमेश्वर के समान होता है। वह अपने पति की दीर्घायु की प्रभु से कामना करेगी।  

सुहाग के इंतजार में पथरा गई आंखें 
बागपत। सुहागिनें करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कई बदनसीब ऐसी भी हैं, जिनके पति सालों पहले घर से निकले और वापस नहीं लौटे। पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी। शहर के कोर्ट रोड निवासी मीनाक्षी के पति संजय शर्मा वर्ष 2007 में एक दिन घर से निकले, इसके बाद वापस नहीं लौटे।


दस साल बाद भी संजय का सुराग नहीं लगा। परिवार को आज भी इंतजार है। बड़ौत निवासी सरला के पति जयभगवान तीन साल पहले घर से अचानक लापता हो गए। इसके बाद उनका आज तक सुराग नहीं लगा। सरला कहती है कि परिवार को उम्मीद है कि वह एक न एक दिन वापस जरूर आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed