{"_id":"5d9f7a228ebc3e015105caf9","slug":"market-complex-becomes-a-scrap-house-in-baghpat-baghpat-news-mrt447830721","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में कबाड़घर बन गया मार्केट काम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में कबाड़घर बन गया मार्केट काम्पलेक्स
विज्ञापन
बागपत के डूडा कार्यालय के पास संगठित विकास योजना से बनी मार्किट में रखा सामान
- फोटो : BAGHPAT
बागपत में कबाड़ घर बन गया मार्केट कॉम्पलेक्स
बागपत। केंद्र सरकार की संगठित विकास योजना से बनाई गई दुकानों का एक दशक बाद भी आवंटन नहीं हो सका है। योजना में चयन के बाद बागपत, खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी में दुकानों का निर्माण कराया गया था।
केंद्र सरकार ने करीब ढाई दशक पहले संगठित विकास योजना से नगरों का चयन किया गया था। मकसद था कि योजना में चयन के बाद संबंधित क्षेत्र में मार्केट कॉम्पलेक्स और दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे जरूरतमंद को काम मिलेगा और सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा। बागपत में डूडा कार्यालय के निकट दुकानों के लिए दोमंजिला कॉम्लेक्स और भवन बनाया गया। वर्तमान में दुकानें जर्जर हालत में हैं और इनका आवंटन नहीं हो सका है। शहर के खत्ता रोड पर भी इसी तरह 12 दुकानें बनाई गई हैं, लेकिन इनका प्रयोग नहीं किया गया। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय को दी गई थी। इन दुकानों के निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ है। पालिका ने यहां पर रैन बसेरा और बाल परियोजना कार्यालय का दफ्तर खुलवाया है। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि दुकानों की नगर पालिका से जानकारी जुटाई जाएगी।
15 साल से पालिका के खाते में पड़े हैं 70 लाख
नगर पालिका परिषद के ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि संगठित विकास योजना के तहत दुकानें और हाई मास्क लाइटें लगाई गई थी। जिसमें सभी धनराशि खर्च कर दी गई थी। खाते में 70 लाख रुपये करीब 14-15 वर्षों से पड़े हुए हैं, जिनको वापस कराया जाएगा। पूर्व में भी कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन हस्ताक्षर बदलने के कारण धनराशि वापस भेजने में परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
टटीरी में दुकानों में बना दिया गो आश्रय स्थल
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि संगठित विकास योजना के खाते में 38 लाख रुपये आए थे। जो अब ब्याज जुड़कर 60 लाख रुपये हो गए हैं। योजना के तहत पंचायत क्षेत्र में 15-16 दुकानें बनाई गई थी, जिसमें अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल चल रहा है। इन दुकानों में अस्पताल का संचालन कराने की योजना बनाई है, जिसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है।
जुटाई जाएगी जानकारी
खेकड़ा ईओ अनिल पंडित ने कहा कि संगठित विकास योजना की जानकारी जुटाई जा रही है। अगर पालिका क्षेत्र में कार्य हुए हैं तो उन्हें पूरा कराया जाएगा।

बागपत के खत्ता रोड पास संगठित विकास योजना से बनी मार्किट- फोटो : BAGHPAT

अग्रवाल मंडी टटीरी संगठित विकास योजना में दुकानों में बली गोशाला- फोटो : BAGHPAT