{"_id":"5fca7ca58ebc3ecfd539da54","slug":"many-veterinarians-reprimanded-for-negligence-in-work-baghpat-news-mrt5140889134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर कई पशु चिकित्सकों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर कई पशु चिकित्सकों को फटकार
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
डीएम ने दिए गोवंश को सर्दी से बचाने व अच्छा उपचार देने के निर्देश
कहा कि अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल का करें स्थलीय निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों की खट्टा प्रहलादपुर गोवंश संरक्षण केंद्र में व्यवस्था करने और टैगिंग के निर्देश दिए। कई पशु चिकित्सकों को कार्य में लापरवाही पर फटकार भी लगाई। सीवीओ व खंड विकास अधिकारी को कासिमपुर खेड़ी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
डीएम कहा कि पशुओं को प्राथमिकता के आधार ठंड से बचाव अच्छे उपचार और मृत पशुओं का अच्छे से अंतिम संस्कार किया जाए। डीएम ने गो संरक्षण केंद्रों पर कार्य में लापरवाही पर पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार, डॉ दीक्षा, डॉ गजेंद्र, डॉ पायल, डॉ राहुल, डॉ रोहित को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी खंड विकास अधिकारी को गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर हरे व सूखे चारे, खल, चोकर, पानी साफ सफाई की व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल व पशुपालन विभाग व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।