फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many bighas of wheat crop submerged due to canal break

नहर टूटने से कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Many bighas of wheat crop submerged due to canal break
रटौल गांव स्थित पूर्वी यमुना नहर क्षतिग्रस्त होने के बाद जलमग्न हुई फसल - फोटो : BAGHPAT
ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद खुद ही बंद की नहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल में पूर्वी यमुना नहर टूट गई। इससे कई किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसानों ने घंटो की मशक्कत के बाद पानी को रोका। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर की मरम्मत कराने की मांग की है।

रटौल के समीप पूर्वी यमुना नहर की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। नहर जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। रविवार को नहर टूट गई, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। जानकारी पर किसान मौके पर पहुंचे और पानी रोकने में जुट गए। किसानों ने घंटो मशक्कत के बाद नहर का पानी रोका। नहर टूटने से ताहिर, मोहम्मद, जहांगीर व सरीकत आदि कई किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना था कि नहर की मरम्मत नहीं होने के कारण उनकी फसल में जलभराव हुआ है। उन्होंने सिंचाई विभाग से नहर की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed