फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mannu, carrying a bounty of 25 thousand rupees, injured in an encounter

Baghpat News: 25 हजार रुपये का इनामी मन्नु मुठभेड़ में घायल

Thu, 11 Sep 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 11 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mannu, carrying a bounty of 25 thousand rupees, injured in an encounter
अंकुर के भाई और गवाह अधिवक्ता ने हत्या का खतरा जताकर सुरक्षा मांगी की खबर से संबं​धित फोटो।  बा
बागपत। बाघू गांव के अंकुर नैन की हत्या में फरार 25 हजार रुपये का इनामी मन्नु बुधवार रात अहैडा मार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। इसमें 25 हजार रुपये के इनामी आनन्द और अनमोल अभी फरार है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का बदला लेने के लिए जेल गए हत्यारोपी रामबीर उर्फ भूरा के भाई अंकुर नैन की चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे हत्या कर दी गई थी। इसमें कार सवार हत्यारोपियों ने पहली अंकुर की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई मोनू नैन ने कोतवाली में गांव के ही आनन्द, विनय उर्फ बिच्छु, अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जबकि मन्नु, सुरेंद्र समेत तीन के नाम और सामने आए थे। तभी से पुलिस की पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसमें पुलिस ने हत्यारोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभी हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बुधवार रात अहैड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी मन्नु निवासी संतोषपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना में शामिल बिच्छू को पुलिस ने दो दिन पहले मुठभेड़ में पकड़ा था और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed