फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mango-laden canter overturned due to truck collision

ट्रक की टक्कर से आम से लदा कैंटर पलटा

Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mango-laden canter overturned due to truck collision
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से आम से लदा कैंटर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। उधर, कैंटर पलटने से आम की पेटियां मार्ग पर बिखर गई और हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने कैंटर को मार्ग किनारे कराकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी नदीम पुत्र मेहताब और उसका क्लीनर मोहित शुक्रवार की रात कैंटर में आम की पेटिया लादकर दिल्ली के लिए चला था। शनिवार की सुबह करीब चार बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास पीछे से तेज गति के साथ आ रहे ट्रक ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी। कैंटर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के बीचोबीच पलट गया। हादसे में नदीम व मोहित घायल हो गए जबकि आम की पेटियां मार्ग पर बिखर गई। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल कैंटर चालक और क्लीनर को खेकड़ा में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कैंटर को हटवाकर मार्ग किनारे खड़ा कराया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed