{"_id":"614621e78ebc3ef9751a6af4","slug":"manglamukhi-s-two-sides-fight-in-front-of-the-police-baghpat-news-mrt556843047","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने मंगलामुखी के दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने मंगलामुखी के दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। पुरा महादेव गांव में बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए तो वहां पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 18 का शांति भंग में चालान कर दिया।
बालैनी क्षेत्र में मंगलमुखी के दो पक्षों में बधाई मांगने को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले डौलचा गांवों में जमकर हंगामा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। शनिवार को पुरा महादेव गांव में मंगलामुखी के दोनों पक्ष बधाई मांगने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर बालैनी पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई। दोनों पक्षों के बीच थाने के अंदर ही नोकझोंक होने लगी और पुलिस के सामने ही उनमें मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों से 18 का शांति भंग में चालान कर दिया। एक पक्ष से छोटी, मुस्कान, सोनाक्षी, गुड़िया, बबली, तन्नू, कशिश, सोनू व जाहिद और दूसरे पक्ष से जाकिर, जानू, मुस्कान, मीनाक्षी, रजनी, छोटी, शीतल, शिवानी व बाला का चालान किया गया। एसओ रामनिवास का कहना है कि सभी को 5-5 लाख के मुचलके से भी पाबंद किया गया है। अगर दोबारा ऐसा किया तो इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।