फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mangal Pandey Club's team became the winner in the hockey competition

Baghpat News: हॉकी प्रतियोगिता में मंगल पांडे क्लब की टीम बनी विजेता

Wed, 30 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mangal Pandey Club's team became the winner in the hockey competition
बागपत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष पहलवान, क्रीडाधिकारी सरिता रानी, स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में आठ टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मंगल पांडे क्लब की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब भगौट, टटीरी स्पोर्ट्स क्लब, बागपत स्टेडियम, बागपत क्लब, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल टीम बी और सिसाना स्पोर्ट्स क्लब ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगल पांडे क्लब भगौट और बागपत स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। इसमें मंगल पांडे क्लब ने 4-1 से मैच जीता। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अखिल चौधरी, जय कुमार, प्रकाश मलिक मौजूद रहे। उधर खेल दिवस पर जिला क्रीड़ा हॉल में वाॅलीबाल और बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। वाॅलीबाल में कंडेरा की टीम विजेता और बाबा शाहमल स्टेडियम की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में बसी की टीम विजेता और बागपत स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच धर्मेंद्र प्रताप, खुशचैन, मोहित, प्रदीप ढाका, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
फोटो - 1ए
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार तेवतिया ने छात्र-छात्राओं को खेल दिवस के बारे में बताया। स्कूल के निदेशक प्रमोद पंवार ने प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, मनोज बंसल, अनिरुद्ध यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में 11वीं की टीम बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता में 11वीं की टीम ने कक्षा 12वीं की टीम को दस अंक से पराजित कर मैच जीता। स्कूल के प्रबंधक आनंद कुमार ने कका कि स्वस्थ मस्तिष्क और शरीर के लिए खेल अनिवार्य है। खेल परिश्रम और अनुशासन सिखाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम रतन, अशरफ खान सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
दौड़ में आराध्या और दीपांशु रहे सबसे आगे
फोटो - 8
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में दौड़, कबड्डी, खो-खो और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। स्कूल में हुई 50 मीटर की दौड़ में आराध्या और दीपांशु, बैडमिंटन में कृतिका, प्रियांशी, लिजा, तनवी प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी में 12वीं कक्षा की टीम ने 11वीं कक्षा की टीम को हराया। प्रतियोगिता के उपरांत मुख्य अतिथि गजेंद्र कौशिक, कौशल कुमार भारद्वाज ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सातवीं कक्षा की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
छपरौली। संस्कृति पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। स्कूल में सातवीं और आठवीं कक्षा के बीच क्रिकेट मैच में सातवीं कक्षा, वॉलीबाल प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा ने नौवी कक्षा की टीम को हराया। विनीत शर्मा, संतोष शर्मा, संगीता, हिना मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed