{"_id":"5d9b972a8ebc3e93d100a083","slug":"mandir-mein-murti-sthapit-baraut-news-mrt447337670","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन शिव मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन शिव मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
धनौरा सिल्वर नगर में मंदिर में मां की प्रतिमा को स्थापित करने जाते ग्रामीण
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन शिव मंदिर से निकाली कलश यात्रा
बिनौली। धनोरा सिल्वरनगर के प्राचीन सिद्धपीठ औघड़नाथ शिव मंदिर में सोमवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसमें महिलाओं ने कलश यात्रा तथा श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु चल रही पूजा-अर्चना के समापन पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कलाकारों ने भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पंडित कपिल शास्त्री ने औघड़नाथ शिव मंदिर में राधा कृष्ण, जाहरवीर, राम लक्ष्मण, सीता व पवन पुत्र हनुमान की मूर्ति स्थापित कराई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मूर्तियों की स्थापना नवरात्रों के शुभ संयोग में हुई है। जो ग्रामीणों के लिए यह विशेष संयोग है। मंदिर के पुजारी तेजनाथ महाराज ने बताया कि मंगलवार को भंडारा किया जाएगा। ग्रामीणों में आस्था है कि औघड़नाथ मंदिर में जो मन्नत मांगी जाती है वे अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर प्रांजुल शर्मा, आनंद ठेकेदार, उमेश पंडित, छत्रपाल, मास्टर सत्यवीर सिंह, पवन वर्मा, रतन पाल शर्मा, सुरेंद्र राणा, शुभम कौशिक, नितिन शर्मा, ब्रह्मसिंह राणा, प्रेमपाल फौजी, चंद्रपाल राणा, बिल्लू राणा आदि मौजूद रहे।