फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Managers molest a girl student at railway station

रेलवे स्टेशन पर मनचलो ने छात्रा के साथ की छेडछाड

Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Managers molest a girl student at railway station
मनचलों ने रेलवे स्टेशन पर छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन

खेकड़ा। मनचलों ने रेलवे स्टेशन पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने और यात्रियों को अपनी तरफ आता देखकर मनचले छात्रा को भुगत लेने की धमकी देकर भाग गए। छात्रा ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा रोजाना ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा में कोचिंग करने आती है। सोमवार की सुबह छात्रा ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा कोचिंग में पहुंची। कोचिंग के बाद दोपहर के समय वापस गांव जाने के लिए वह खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद चार मनचले युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचलों ने उसके साथ खींचतान भी की। छात्रा के शोर मचाने पर प्लेट फार्म पर बैठे यात्री मनचले युवकों की तरफ दौड़े़। यात्रियों को अपनी तरफ आते देखकर मनचले खेतों में भाग गए। इसी दौरान छात्रा ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। तभी ट्रेन भी स्टेशन पर आ गई। इसके बाद पीड़ित छात्रा ट्रेन में सवार होकर गांव लौट गई। घर में छात्रा ने परिजनों को घटना बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन खेकड़ा स्टेशन पर पहुंचे और मनचलों को तलाश किया, लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसके बाद वह पुलिस को घटना की मौखिक सूचना देकर गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed