फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Manager's wife found infected, lock on bank branch

प्रबंधक की पत्नी मिली संक्रमित, बैंक शाखा पर पड़ा ताला

Sun, 28 Jun 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manager's wife found infected, lock on bank branch
खेकड़ा। एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के परिजन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे बैंक शाखा पर ताला लटक गया है और सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए है। दिल्ली निवासी प्रबंधक को अब अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। पहले तहसील के एसडीएम कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके चलते तहसील और नगरपालिका कार्यालय में ताले लटके हुए है। कर्मचारी भी होम क्वारंटीन है। अब नगर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के दिल्ली निवसी प्रबंधक की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसका पता चलते ही बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है। बैंक शाखा के सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्योंकि प्रबंधक का रोजाना बैंक आना जाना था। एहतियात के तौर पर बैंक शाखा को बंद किया गया है। सभी कर्मचारियों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed