फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Manager not in bank, files of hundreds of account holders stuck

बैंक में नहीं मैनेजर, सैकड़ों खाताधारकों की फाइलें अटकीं

Thu, 21 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manager not in bank, files of hundreds of account holders stuck
बड़ौत। जौहड़ी गांव स्थित केनरा बैंक में गत दो माह से बैंक मैनेजर न होने पर सैकड़ों खाताधारकों की कई फाइलें अट गई हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी बैंक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव स्थित केनरा बैंक शाखा से जौहड़ी के अलावा अंगदुपर, आरिफपुर खेड़ी, बड़ावद, सिरसली, बिजवाड़ा गांवों के कई लोगों के खाते हैं। बैंक में दो माह से कोई मैनेजर नहीं है, इससे खाताधारकों के कैडिट कार्ड के अलावा अन्य बैंक कार्य अटक गए हैं। रोजाना खाताधारक संबंधित अधिकारियों को शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे खाताधारकों में रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

खाते धारक मंचवीर ने बताया कि बैंक में कैडिट कार्ड की फाइल बनवाने गया था, पता चला कि दो माह से बैंक मेें मैनेजर नहीं है। बैंक के कर्मचारी कहते है कि बिना मैनेजर कैडिट कार्ड फाइल नहीं बनेगी। मुनेश देवी ने बताया कि बैंक संबंधित कार्यों को लेकर रोजाना बैंक के चक्कर काट रही हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बैंक में पासबुक तक नहीं है। कमल कुमार ने बताया कि बैंक में गत दो माह से बैंक शाखा प्रबंधक नहीं है, जिस कारण बैंक से संबंधित कई कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
- मैनेजर बीमार है, जिस कारण वह बैंक नहीं जा रहा पा रहा है, जल्द ही वहां पर मैनेजर की व्यवस्था की जाएगी। - राजेश पंत, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed