फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man was about to rape the innocent, monkeys saved her life in Baghpat, accused arrested

देवदूत बन गए वानर: दुष्कर्म का प्रयास कर रहे दरिंदे के चंगुल से बच्ची को ऐसे बचाया; अब पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu, 26 Sep 2024 03:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Sep 2024 03:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में छह साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपी बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर हवस का शिकार बनाने ही वाला था कि बंदरों ने बच्ची की जान बचा ली।

विज्ञापन
Man was about to rape the innocent, monkeys saved her life in Baghpat, accused arrested

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में मासूम को हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। यूकेजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने में फरार चल रहे दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक अग्रवाल मंडी टटीरी में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह साल की बच्ची गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। जो आठ दिन पूर्व घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां वर्ग विशेष का युवक आया और बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के ही मोबाइल टावर में ले गया।

विज्ञापन

बच्ची को अपने साथ लेजाकर वर्ग विशेष के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। तभी वहां आये बंदरो के झुंड से डरकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जांच में आरोपी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची को ले जाते हुआ दिखाई दिया।

बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी को गिफ्तारी के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को बसौद नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार कर दिया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद निवासी पिलखवा जनपद हापुड़ का है। जो टटीरी में बांके बिहारी रेस्टोरेंट पर काम करता था। पास के गांव बसा टीकरी में आरोपी युवक की बहन की ससुराल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed