फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man stabbed with neck sharp weapon in alcohol drinking dispute, condition critical

शराब पीने के विवाद में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार, हालत गंभीर

Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Man stabbed with neck sharp weapon in alcohol drinking dispute, condition critical
बागपत जिला अस्ताल में काठा गांव के घायल युवक से घटना की जानकारी लेते एसओ एनएस सिरोही - फोटो : BAGHPAT
काठा गांव का मामला, घायल को मेरठ के लिए किया गया रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में शराब पीने के विवाद में एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

काठा गांव निवासी शकील ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके तहेरे भाई सरवर (35) पुत्र शगीर और उसके साथी शाहबुद्दीन में घर के पास ही शाम करीब चार बजे शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शाहबुद्दीन ने सरवर की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया और फरार हो गया। हमले में सरवर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल को लेकर सीएचसी बागपत पहुंचे। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed