{"_id":"60b32b1473705e301f567531","slug":"man-murder-his-uncle-for-five-bigha-land-in-baghpat-dead-body-thrown-to-into-cannal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : पांच बीघा जमीन के लिए चाचा की गला दबाकर हत्या, शव मुरादनगर गंगनहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : पांच बीघा जमीन के लिए चाचा की गला दबाकर हत्या, शव मुरादनगर गंगनहर में फेंका
Sun, 30 May 2021 11:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 May 2021 11:35 AM IST
सार
पुलिस ने ईको गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में भतीजे ने पांच बीघा जमीन के लिए अपने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव मुरादनगर ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया। लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटी पुलिस ने शक होने पर भतीजे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस अब शव तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
डौला गांव निवासी 65 वर्षीय हरिओम अविवाहित थे। उनके हिस्से में 5 बीघा कृषि भूमि आती थी। पिछले कुछ दिनों से वह अपने भाई विरेंद्र के साथ न रहकर कुनबे के दूसरे लोगों के साथ रह रहे थे। आठ दिन पहले वह लापता हो गए। भाई की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी तो हरिओम के भतीजे राहुल पुत्र विरेंद्र की ओर शक की सूई घूम गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चाचा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
एसओ रवि रत्न के मुताबिक राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गला दबाकर अपने चाचा हरिओम की हत्या की। इसके बाद शव ईको गाड़ी में मुरादनगर ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने ईको गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में पुलिस जुटी है।