फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man beaten to death in Baghpat while he was sitting with friends

Baghpat: दोस्तों के साथ शराब पी रहे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 06 Mar 2023 09:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Mar 2023 09:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मामूली विवाद पर दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Man beaten to death in Baghpat while he was sitting with friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अग्रवाल मंडी टटीरी थाना क्षेत्र  के बली गांव में रविवार रात दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बली गांव के रहने वाला ओम कुमार (52) पुत्र सेलक राम रविवार रात अपने दोस्तों के साथ गांव के ही खैराती पुत्र अत्रे के घर में बैठकर शराब पी रहे थे। जिनके बीच देर रात मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई। बताया कि ओम कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ मे शराब पीने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि बली गांव में रविवार रात ओम कुमार की हत्या हुई है। जिसमे परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed