फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man beaten his father to death in Baghpat for liquor

Baghpat: शराबी बेटे ने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर की हत्या, मामूली बात पर घटना को दिया अंजाम

Thu, 03 Nov 2022 08:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 08:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Man beaten his father to death in Baghpat for liquor
मृतक पिता - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बुधवार की देर रात अनुसूचित जाति के एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसी के ही शराबी बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब पीने से रोकने पर आरोपी बेटे ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक धर्मपाल (70) पुत्र कर्म सिंह ढिकाना गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मपाल का बेटा बिट्टू शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीने को लेकर वह घर व मौहल्ले में गाली-गलौज करता रहता था। धर्मपाल अक्सर उसका विरोध करता था। देर रात्रि भी बिट्टू घर पर बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू को धर्मपाल ने शराब पीने से रोका तो बिट्टू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पिता को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शराब के नशे में बिट्टू ने एक भारी पत्थर व ईटों से पिता के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी उस समय लगी, जब से गांव का ही एक युवक सचिन अपने पड़ोसी बिट्टू के घर गया था। वहां पर बिट्टू तो नहीं मिला, लेकिन बिट्टू के पिता धर्मपाल का शव जमीन पर पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। 

सचिन ने यह जानकारी बिट्टू के भाई जितेंद्र को दी, जिसके बाद जितेंद्र ने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जितेंद्र की सूचना पर पुलिस बल को लेकर वह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। जानकारी मिली कि मरने वाले व्यक्ति धर्मपाल ढिकाना गांव का रहने वाला था। उसके छह बेटे हैं जो गांव में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार धर्मपाल अपने बेटे बिट्टू के पास रहता था। घटना के बाद से ही बिट्टू लापता है उसका फोन बंद आ रहा है। धर्मपाल के चेहरे पर किसी वस्तु से प्रहार का निशान है। पुलिस ने धर्मपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि बिट्टू की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में मृतक के बड़े बेटे राममेहर पुत्र धर्मपाल बेटे ने अपने भाई बिट्टू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
          
मृतक पिता के पास रहता था आरोपी बेटा
आरोपी बिट्टू अपने ही पिता के पास अकेला रहता था क्योंकि बिट्टू की शराब पीने की आदत से घर का हर सदस्य परेशान था। इसलिए बिट्टू के बड़े भाइयों ने बिट्टू को अलग कर दिया था। तभी से बिट्टू अपने पिता धर्मपाल के साथ रहता था।

पत्नी ने भी छोड दिया था बिट्टू को
शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से तंग आकर आरोपी बिट्टू की पत्नी काजल भी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद बिट्टू ने ओर ज्यादा शराब पीना शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed