फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   malnourished children weighed

अति कुपोषित बच्चों का वजन कराया

Sun, 20 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 20 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
malnourished children weighed
गूंगाखेड़ी गांव में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी पर भेजे जाने एवं खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क है। उन्होंने बच्चों का वजन कराकर उनके स्वास्थ्य पर चर्चा की।
विज्ञापन


गूंगाखेड़ी गांव में जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि अतिकुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भर्ती कराकर उनका इलाज कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे बच्चों को निशुल्क इलाज और खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


बच्चों की सेहत बेहतर होगा तो भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भी सभी टीके लगाने को कहा। जिलाधिकारी शनिवार को पोषण मिशन के तहत गोद लिए गूंगाखेड़ी गांव में बच्चों का वजन करा रहे थे। उन्होंने सीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि हर सप्ताह में दो विजिट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को जन्म के एक घंटे के अंदर ही मां का दूध पिलाएं। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को शीघ्र सामान्य श्रेणी में लाया जाए। पोषाहार एवं आयरन की गोलियों का वितरण समय पर कराने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि बच्चों के सेहत पर ध्यान रखकर ही हम किसी योोजना की उपलब्धि का बखान कर सकते हैं।  जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन कराया। जिलाधिकारी ने गूंगाखेड़ी गांव के आंगनबाड़ी पर पेंटावेलेंट इंजेक्शन का शुभारंभ कराया। उन्होंने अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed