फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   malakpur sugar factory, baghpat

मलकपुर चीनी मिल में हंगामा

Tue, 27 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
malakpur sugar factory, baghpat
बागपत के बड़ौत स्थित मलकपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों को चीनी मिल के अंदर घुसने नहीं दिया। इससे कर्मचारियों में प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया और जमकर बवाल हुआ। कर्मचारियों और अफसरों के बीच तीखी झड़प भी हुई। कर्मचारियों ने मिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छुट्टी के दिन में काम करने के बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को यूनियन के अध्यक्ष अशोक और मदनलाल सैन के नेतृत्व में काफी संख्या में कर्मचारी  मलकपुर चीनी मिल पहुंचे, लेकिन मिल अधिकारियों ने उन्हें मिल के अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। इस पर कर्मचारियों और मिल अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना था कि मिल प्रशासन की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। दशहरा और अन्य त्योहारों की छुट्टी होने के बावजूद हम ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हमें मिल के अंदर नहीं घुसने दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मिल में करीब 20 सालों से काम करने के बावजूद स्थायी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी शुगर मिल के बराबर 20 प्रतिशत बोनस चाहिए। यूनियन अध्यक्ष अशोक ने बताया कि सभी मांगों को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है।


इस संबंध में कार्यवाहक जनरल मैनेजर आरके शर्मा ने कहा कि एक तो बिना किसी सूचना के सभी कर्मचारी रविवार को छुट्टी पर थे। अब पूछने पर कर्मचारी अपनी मनमानी चला रहे हैं, जो कि सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अशोक, रविंद्र शर्मा, धर्म सिंह, बिजेंद्र मान, सुभाष, ओंकार, नरेंद्र, नरेश, पुष्पेंद्र, प्रवेंद्र, योगेंद्र, पंकज, देवेंद्र, मदनलाल सैन, गुलशन, अजित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed