{"_id":"63ff96f8f7acb102c20e06e4","slug":"malakpur-mill-extended-time-for-sugarcane-payment-baghpat-news-c-14-1-138768-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मलकपुर मिल ने गन्ना भुगतान के लिए बढ़ाया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मलकपुर मिल ने गन्ना भुगतान के लिए बढ़ाया समय
Wed, 01 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर मिल ने किसानों के गन्ना बकाया भुगतान करने का समय 28 फरवरी से बढ़ा दिया है। मिल ने अब 15 मार्च तक भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने मलकपुर मिल के खिलाफ धरना दिया था। जिस पर मिल के अधिकारियों ने किसानों को 28 फरवरी तक बकाया का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। समय पर बकाया का भुगतान न करने पर गन्ना विभाग की ओर से मिल की आरसी जारी की गई थी। 28 फरवरी बीतने के बाद भी मिल पर किसानों का 150 करोड़ रुपये पिछले सत्र का बकाया है, जबकि इस सत्र का मिल पर किसानों का 250 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है। मिल प्रबंधन ने अब 15 मार्च तक बकाया का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। जिला गन्ना अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि मिल पर बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मिल ने 15 मार्च तक पुराने बकाए का भुगतान का आश्वासन दिया है।