फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the faces of the youth blossom after getting the appointment letter

नियुक्ति पत्र मिते ही युवाओं के चेहरे खिल खिलाए

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Make the faces of the youth blossom after getting the appointment letter
बागपत। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति की बाट जोह रहे युवाओं का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन नव चयनित 534 युवाओं को नियुक्ति -पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही जिले को मिले 10 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और एक व्यायाम प्रशिक्षक को डीएम राजकमल यादव और सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 508 पदों और व्यायाम प्रशिक्षक के 26 पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विगत वर्ष प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसके बाद अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इन के माध्यम से युवा एवं महिला मंगल दल एवं ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में बागपत खेल विकास अभियान की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिले के प्रत्येक गांव में खेल के मैदान स्थापित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मिलने से अभियान में अधिक तेजी आएगी। जिलाधिकारी ने कार्य के प्रति समर्पित रहने उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करने कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से करने के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed