{"_id":"62c0858d2dab576ba4332b6f","slug":"make-the-complainant-satisfied-get-the-benefits-of-the-schemes-baghpat-news-mrt595390683","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता को करें संतुष्ट, योजनाओं का दिलाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता को करें संतुष्ट, योजनाओं का दिलाएं लाभ
विज्ञापन
बागपत तहसील दिवस में एएसपी मनीष कुमार मिश्रा से समस्या रखते अधिवक्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले भर में 123 शिकायतें आई, इनमें से अधिकारी केवल नौ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण करा पाए। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने अधिकारियों को पांच दिन में अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने और फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत का पारदर्शिता और नियमानुसार निस्तारण करने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए कहा।
बड़ौत तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 94 शिकायतें आईं, इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को अन्य शिकायतों का पांच दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने बड़ौत तहसील का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर सफाई कराने व फाइलों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम सुभाष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार, व सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
----
देरी से पहुंचे फरियादी, फोन पर लगे रहे अधिकारी
बागपत। तहसील में लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादी देर से पहुंचे। फरियादी न पहुंचने पर अधिकारी अपने फोन में लगे रहे। बाद में फरियादियों के पहुंचने पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।