{"_id":"627d492e7be0ec41755a2670","slug":"make-better-plans-for-the-development-of-villages-secretary-dm-baghpat-news-mrt5882377172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं बनाएं सचिव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं बनाएं सचिव : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में खेल के मैदान, अमृत तालाब, अमृत वन बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी और विकास अधिकारियों को गांवों में खेल, शिक्षा, अमृत तालाब व अमृत वन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा सचिव विकास की योजना बनाकर गांव को बेहतर से बेहतर बनाएं। युवाओं के लिए खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएं। इसके अलावा अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत अमृत तालाब बनाए जाएं। बच्चों को पढ़ाई के लिए पंचायत घर में एक कक्ष में पुस्तकालय बनाकर प्रतियोगिताओं पुस्तकों की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। ग्राम समाज की जमीन पर अमृत वन बनाकर उसमें फलदार पौधे लगाकर रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर करें। गांवों में गोशालाओं के भूसा दान करने के लिए मुनादी कराने के भी निर्देश दिए। जल संरक्षण के लिए गांवों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाने और लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने डीपीआरओ को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, वीपी सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।