{"_id":"5fb6bb378ebc3e9c033418b2","slug":"main-accused-and-his-wife-arrested-baraut-news-mrt5117103132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व उसकी पत्नी।
- फोटो : BARAUT
मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला :
दिल्ली बस स्टैंड से पकड़े, एक आरोपी हो गया फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्टाफ नर्स के साथ सात माह तक नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि मुख्य आरोपी चिकित्सक अकरम कुरैशी, उसकी पत्नी व अकरम का भाई तनवीर दिल्ली बस स्टैंड पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर अकरम कुरैशी व उसकी पत्नी को पकड़ लिया, जबकि तनवीर भाग गया। आरोपी चिकित्सक अकरम और उसकी पत्नी रुकसार को कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अकरम कुरैशी कोताना गांव का रहने वाला है। तीसरे आरोपी तनवीर को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
ये है मामला
थाना खेकड़ा क्षेत्र की तलाकशुदा महिला ने बुधवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया था कि वह बड़ौत नगर के बड़का रोड स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। अस्पताल के एक डाक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। अपना धर्म छिपा कर सात माह तक बलात्कार करता रहा। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। आरोपी डाक्टर, उसके भाई व पत्नी मारपीट कर धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने का दबाव बनाते थे। एसपी के आदेश पर बड़ौत कोतवाली में मारपीट, बंधक बनाने, धमकी देने, बलात्कार करने व धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।