फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahasanyog after 27 years on Janmashtami, 30 will be celebrated on the same day

जन्माष्टमी पर 27 साल बाद महासंयोग, 30 अगस्त को एक ही दिन मनाई जाएगी

Wed, 25 Aug 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mahasanyog after 27 years on Janmashtami, 30 will be celebrated on the same day
- भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र अष्टमी के संयोग में हुआ, चंद्रमा भी वृष राशि में मौजूद
विज्ञापन

- यह सभी संयोग जन्माष्टमी पर बन रहे, व्रत रखने पर कष्टों से मुक्ति मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 27 साल बाद महासंयोग बन रहा है। इस साल केवल एक ही दिन यानि 30 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस महासंयोग में व्रत रखने से इच्छा अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि हर साल स्मार्त और वैष्णव की अलग-अलग जन्माष्टमी होती थी। इसका कारण है कि वैष्णव उदयतिथि और स्मार्त वर्तमान तिथि को माना जाता है। हर बार अष्टमी दो या चार बजे एक दिन पहले आ जाती थी। इस बार अष्टमी 29 अगस्त की रात 11.27 बजे लगेगी और 31 अगस्त सुबह 2 बजे तक रहेगी। इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र 30 अगस्त को सुबह 6.40 बजे लगेगा। इस दिन लव करण भी रहेगा। यह संयोग 1994 में हुआ था।
विज्ञापन

पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार सोमवार का दिन होना भी एक महासंयोग है। चंद्रमा रात 11.32 बजे उदय होंगे। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र अष्टमी के संयोग में हुआ था। उस समय चंद्रमा भी वृष राशि में स्थित था और इस बार यह सभी संयोग जन्माष्टमी पर है। इस महासंयोग में व्रत करने पर इच्छानुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। जन्माष्टमी के दिन सात्विक रहे और किसी की आत्मा को कष्ट न पहुंचाए। 30 अगस्त को रात 12 बजे उपवास खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed