फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharishi Valmiki's birth anniversary celebrated across the district

जिलेभर में मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's birth anniversary celebrated across the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय और रटौल में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। जहां महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बली गांव में वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। बच्चों को कॉपी व पैन वितरित किए गए। जहां समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। दूरसंचार समिति के सलाहकार व पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप बली ने कहा कि शिक्षा ही समाज का उत्थान कर सकती है। उन्होंने समाज को शिक्षा बनाने की अपील की। इस दौरान इस दौरान जोशी अमर, परिमल, सचिन विकल, रविंद्र, राहुल, अरुण, हर्ष दीक्षित, सुनील मेवला, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सपा नेता शौकेंद्र तोमर, डा. सीमा यादव, नगेंद्र सिंह, डा. सतीश गौड, संजय डीलर, फुरकान, सतीश, महबूब, डा. विक्रम, अफजल, राजकुमार, शमीम, देवदत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रटौल कस्बे में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण का पाठ व हवन किया। इसके उपरांत भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वाल्मीकि मंदिर सीमिति के अध्यक्ष पप्पी लहोट ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश को अपने आश्रम में शिक्षा दी। इस दौरान महेंद्र सिंह, महेंद्र भगत, शीशपाल, जोगेंद्र, ओमप्रकाश, बिजेंद्र, नरेंद, सुरेंद्र, धर्मपाल मौजूद रहे।
वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन विनोद कुमार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई सुरक्षा मित्रों को सम्मान पत्र व सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

----
सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान दिवस मनाया
छपरौली। नगर पंचायत में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां ईओ मनीष चौधरी व लिपिक तेहजूब ने सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल कुमार, शमीम अंसारी, हरेंद्र शर्मा, नीरज, अर्जुन, मुनेश, कविता आदि नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed