फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharana Pratap was a wonderful example of bravery and promise

Baghpat News: वीरता और वचन की अद्भुत मिसाल थे महाराणा प्रताप

Tue, 09 May 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap was a wonderful example of bravery and promise
फोटो - 4 एवं 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। स्कूल के स्टॉफ और छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में स्कूल के स्टॉफ और छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। शिक्षिका प्रियंका आर्या ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र के लिए जीवन भर संघर्ष किया। महाराणा प्रताप वीरता और वचन की अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने कठिन संघर्ष कर देश को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाई। ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उधर, डौला गांव के शिशु बाल विद्यालय में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुप्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, आदित्य, भानु, अभिनव, वंश, कार्तिक, विराट के अलावा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed