फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharaja Surajmal insulted in Panipat film: Shaukindra wrestler

पानीपत फिल्म में जाटों एवं महाराजा सूरजमल का किया गया है अपमान- शौकिंद्र पहलवान

Wed, 11 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Surajmal insulted in Panipat film: Shaukindra wrestler
बड़ौत में देशखाप चौधरी के आवास पर पानीपत फिल्म का विरोध जताते जाट समाज के नेता - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। अर्जुन अवाड़ी शौकिंद्र पहलवान ने कहा कि पानीपत फिल्म में जाट बिरादरी एवं महाराजा सूरजमल का जो अपमान किया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पानीपत फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

देशखाप के चौधरी सुरेंद्र के आवास पर पत्रकार वार्ता में अर्जुन अवार्डी शौकिंद्र पहलवान ने कहा कि छह साल से लगातार जाट बिरादरी का अलग-अलग तरह से अपमान करने की हिमाकत की जा रही है। इसमें केंद्र और राज्य में बैठी हुई हकूमत का भी हाथ है। आज पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल को गलत दिखाया गया है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि तुरंत पानीपत फिल्म को बैन करें और इसके निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएं। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र के पुत्र संजू चौधरी ने सिनेमाघर मालिकों से अपील की कि इस फिल्म को न चलाएं। उन्होंने भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार को यह हिदायत दी कि तुरंत प्रभाव से इस मूवी को बंद कराया जाएं। बैठक में गौरव बड़ौत, सचिन कुमार, अमित लंबा, कुलबीर राठी, रणबीर प्रधान, ओमवीर पहलवान, सभासद श्योराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed