फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahapanchayat will decide the existence of farmers and laborers

किसानों और मजदूरों का अस्तित्व तय करेंगी महापंचायत

Fri, 03 Sep 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will decide the existence of farmers and laborers
मुजफ्फरनगर गांव में होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए हजूराबादगढ़ी गांव में किसानों की बैठक क? - फोटो : BAGHPAT
- मुजफ्फरनगर की महापंचायत सफल बनाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/ बालैनी/दाहा। मुजफ्फरनगर की महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने हुंकार भर दी है। शुक्रवार को चौरासी खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह कंडेरा गांव में घर-घर जाकर किसानों से मिले और महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। हजूराबाद गढ़ी गांव में आठ गांव के किसानों की पंचायत हुई। इसमें रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि महापंचायत किसानों और मजदूरों का अस्तित्व तय करेंगी। उधर दोघट के भड़ल गांव में हुई किसानों की बैठक में करनाल में टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठी जांच की निंदा कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
चौरासी तोमर खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार अपना अड़ियल रुख अपना रही है। इस मौके पर बलवीर सिंह, कृष्णपाल, सत्यप्रकाश, मास्टर सोमिंद्र, बिजेंद्र, पंकज, पूर्व प्रधान चंद्रपाल, डॉक्टर ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी में मवीकलां, मवींखुर्द, मतानतनगर, सिरसलगढ़, हजुराबाद गढ़ी, मुकीमपुरा, कांसापुट्ठी नंगला आठ गांव के किसानों की पंचायत हुई। इसमें प्रत्येक घर से एक व्यक्ति किसान महापंचायत में शामिल होने का निर्णय लिया गया। पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि मुजफ्फरनगर की महापंचायत किसानों और मजदूरों का अस्तित्व तय करेगी। पंचायत में कृष्णपाल प्रधान मवीखुर्द, सतवीर प्रधान मवीकलां, रविंद्र प्रधान मतांतनगर, सुधीर प्रधान हजुराबाद गढ़ी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़ल में आयोजित बैठक में किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में रालोद नेता पुष्पेंद्र ठेकेदार सतबीर सिंह, डॉ ओमबीर सिंह, चाँद राणा, चंद्रहास राणा, इंद्रपाल, देशपाल, सुरेश, ओमबीर, मोनू राणा, सोनू राणा, सुखपाल राणा, रोहताश, विपिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed