{"_id":"6247348ced18c062886226ce","slug":"mahachandi-mahayagya-started-from-kalash-yatra-today-baghpat-news-mrt5827658194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी, शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी, शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा शुभारंभ
अमनीगर सराय में रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता पंडाल
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में चैत्र नवरात्र के अवसर पर शनिवार से अलौकिक श्री आयुर्त महाचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ के लिए लगभग तीन एकड़ में भव्य यज्ञशाला का निर्माण का पंडाल लगाया गया है। यज्ञ में देश भर से लगभग दो सौ पुरोहित शामिल होंगे। यज्ञशाला में विश्रामगृह और पार्किंग के लिए व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
महापुरुषों की पुण्य स्मृति और विश्व में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सौ कुंडीय श्री आयुर्त महाचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री त्र्यंबकेश्वर महाराज ने बताया कि बागपत के इतिहास में पहली बार भव्य यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सौ कुंडीय यज्ञशाला के चारों ओर चार वेदी बनाई गई हैं। यज्ञशाला के बीच एक उपवेदी का निर्माण कराया गया है। कस्बे में सुबह कलश यात्रा निकालकर आठ से 11 बजे तक महायज्ञ और शाम चार बजे से श्रीमद्ध देवी भागवत कथा का आयोजन व संत सम्मेलन होगा। सायंकाल में भव्य सामूहिक मंगल आरती होगी। तीन एकड़ में बनाई गई यज्ञशाला में धर्मसभा, भंडारगृह, कुटिया, विश्रामगृह व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्री त्र्यंबकेश्वर महाराज ने बताया कि महायज्ञ में भारत वर्ष से करीब दो सौ विद्वान पुरोहित भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी सनातन पद्धति है। पाश्चात्य सभ्यता के अपनाने से लोगों ने यज्ञ करना बंद कर दिए है। यज्ञ से चींटी से लेकर ब्रह्म तक सबको उनका हिस्सा प्राप्त होता है।
अमनीगर सराय में पंडाल में यज्ञ तैयार करते हुए- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।