फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Made aware about voter revision campaign

Baghpat News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर किया जागरूक

Mon, 20 Nov 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Made aware about voter revision campaign
-चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार की स्मार्टफोन योजना के तहत छात्रों को मोबाइल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सुभाष सिंह व डायरेक्टर डा़ संजीव आर्य ने किया। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में अपना, अपने परिवार के हर मतदाता यानी जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से शामिल कराए। बताया कि आगामी 25 और 26 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की स्मार्टफोन योजना के तहत 44 छात्र-छात्राओं को फोन भी वितरित किए। साथ ही तकनीक युग में स्मार्टफोन का सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित मलिक, राहुल सिंह, कीर्ति त्यागी, नोडल अधिकारी, हरिप्रकाश पंवार, मनोज जोशिया, हिमांशी तोमर, विवेक मलिक, मोनिका आर्य, देवराणा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed