फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Luhara missing three students, one found,baraut

लुहारा से तीन छात्र लापता, एक मिला

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Luhara missing three students, one found,baraut
ग्राम लुहारा के इंटर कॉलेज में पढ़ने गए तीन छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से खलबली मच गई। परिजनों ने पुलिस को दी, भागदौड़ के बाद केवल एक बच्चे का पता चला जबकि दो की तलाश के लिए पुलिस टीमों को हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्राम शेरपुर लुहारा निवासी राहुल पुत्र लियाकत कक्षा 6, अमन पुत्र बोबी कक्षा 8 और आशु पुत्र परवेज कक्षा 11 गांव के इंटर कालेज में पढ़ने गए थे, लेकिन दोपहर बाद जब तीनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तीनों की तलाश की। कालेज पहुंचने पर पता चला कि तीनों के स्कूल बैग तो कालेज में ही रखे हैं लेकिन तीनों कक्षा में नहीं आए।
विज्ञापन


 यह जानकार परिजनों के होश फाख्ता हो गए। शुक्रवार को पूरे दिन उनकी तलाश की गई लेकिन न मिलने पर शनिवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अमन के पिता बॉबी ने तीनों बच्चों के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अमन के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पुत्र अमन सहारनपुर के तीतरो में अपने मामा के घर है।

पुलिस ने पुष्टि को फोन पर अमन से बात की, उसने बताया कि आशु और राहुल हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए गए हैं। परिजन अमन को तितरो लेने चले गए जबकि पुलिस टीम दोनों बच्चें की तलाश  में हरिद्वार चली  गई। थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जीआरपी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और जीआरपी हरिद्वार और कोतवाली हरिद्वार पुलिस को दोनों लापता हुए बच्चों को तलाशने के लिए संपर्क कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed