फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Loved ones left, found support in the ashram

कोरोना ने बढ़ाई घबराहट और छीन ली बुजुर्गों की नींद

Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Loved ones left, found support in the ashram
वृद्ध व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
विज्ञापन

जन हितकारी सेवा समिति तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से आवासीय वृद्ध आश्रम संचालित
बागपत मेरठ, लोनी गाजियाबाद व दिल्ली के 54 बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मेरठ-बागपत रोड पर सिंघावली पुलिया पर जन हितकारी सेवा समिति तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से आवासीय वृद्धाआश्रम संचालित हैं। भंडार प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आश्रम में बागपत मेरठ, लोनी गाजियाबाद व दिल्ली के लगभग 54 बुजुर्गों को सहारा बना है। आश्रम में लगभग 25 महिलाओं व 29 पुरुष है। वृद्धों ने आश्रम को अपना घर और आश्रम में रहने वाले लोगों को अपना परिवार बना लिया है।
एक-दूसरे का सहारा बनें बुजुर्ग
बागपत। मेरठ के लोहिया नगर के दंपती श्रीराम व पूनम का कहना है कि आश्रम बेसहारा लोगों के लिए आश्रय बना है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटी की शादी के बाद दंपती मेरठ के वृद्धा आश्रम में रहता था। वृद्धा आश्रम बंद होने के बाद उन्हें बागपत के आश्रम का सहारा मिला। यहां जिंदगी रोज आगे बढ़ रही है। आश्रम की अधीक्षिका हेमलता सविता का कहना है के आश्रम में बुजुर्गों की सेवा करने से सुख मिलता है।
विज्ञापन

केस-एक
बुजुर्गों का घरों में उत्पीड़न बढ़ा है। वृद्धा महिला अपने पोते के साथ एसपी से मिलने पहुंची। बुजुर्ग का कहना था कि उसका परिवार ख्याल नहीं रख रहा है। पति भी कहीं चला गया है। एसपी ने पीड़िता के घर पुलिस भेजकर काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो
दोघट थाना क्षेत्र के बुजुर्ग ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर बेटों पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामले में संबंधित थाना पुलिस को घर भेजा और काउंसलिंग कराई।

24 हजार वृद्धावस्था पेंशन के पात्र
बागपत। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका ने बताया कि जिले में 24 हजार 418 वृद्धावस्था पेंशनभोगी है। इनमें से 23 हजार 85 पात्रों को प्रथम किश्त तथा 22 हजार 112 पात्रों को दूसरी किश्त का भुगतान किया जा चुका है। शासन से किश्त मिलते ही पात्रों के खातों में धनराशि का स्थानांतरण कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed