{"_id":"622a49c5d2e8a93fc1560a66","slug":"lotus-blossomed-in-baghpat-and-baraut-rld-succeeded-in-saving-chhaprauli-baghpat-news-mrt5799376137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत व बड़ौत में कमल खिला, रालोद छपरौली बचाने में कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत व बड़ौत में कमल खिला, रालोद छपरौली बचाने में कामयाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत सीट से भाजपा के योगेश धामा ने 6733 वोट से रालोद के अहमद हमीद को हराया
- बड़ौत से भाजपा के केपी मलिक ने 315 वोट से रालोद के जयवीर को हराकर दर्ज की जीत
- छपरौली से रालोद के अजय कुमार भाजपा के सहेंद्र रमाला से 29508 वोट से जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद की बागपत और बड़ौत विधानसभा सीटों पर दोबारा से कमल खिल गया है जबकि रालोद अपने गढ़ छपरौली को बचाने में कामयाब रहा। बागपत सीट से भाजपा के योगेश धामा ने 6733 वोट से रालोद के अहमद हमीद को हराया। बड़ौत पर काफी करीबी मुकाबला रहा। यहां भाजपा के केपी मलिक ने 315 वोट से रालोद के जयवीर सिंह तोमर को हराकर जीत दर्ज की। छपरौली सीट से रालोद के अजय कुमार ने 29508 वोट से भाजपा के सहेंद्र रमाला को हराकर जीत दर्ज की।
बागपत विधानसभा सीट पर शुरूआत में काफी करीबी मुकाबला रहा। मतगणना में कई बार उतार-चढ़ाव आता रहा। आखिर में भाजपा के योगेश धामा ने जीत दर्ज की और वह दोबारा विधायक बने। बड़ौत सीट के परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। इस सीट पर पहले से कड़ी टक्कर होने की बात कही जा रही थी। मतगणना में जहां आखिर तक रालोद के जयवीर सिंह आगे चलते रहे, वहीं आखिरी राउंड में भाजपा के केपी मलिक ने जीत दर्ज की। इस तरह जनपद की दो सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। छपरौली को रालोद बचाने में कामयाब रहा। यहां अजय कुमार ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा कभी टक्कर देती नहीं दिखी।
बागपत विधानसभा सीट
योगेश धामा भाजपा 101420
अहमद हमीद रालोद 94687
अरूण कसाना बसपा 12863
अनिल देव त्यागी कांग्रेस 1229
--
बड़ौत विधानसभा सीट
कृष्णपाल मलिक भाजपा 90931
जयवीर तोमर रालोद 90616
अंकित शर्मा बसपा 11244
राहुल कुमार कांग्रेस 1849
--
छपरौली विधानसभा सीट
डा. अजय कुमार रालोद 111880
सहेन्द्र सिंह रमाला भाजपा 82372
साहिक बसपा 9774
अनीस एआईएमएईएम 1353