फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lots of flouting of code of conduct

आचार संहिता की खूब उड़ रही धज्जियां

Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lots of flouting of code of conduct
- 17 केस दर्ज हुए अभी तक, वर्ष 2017 में हुए थे आचार संहिता उल्लंघन के कुल 15 मुकदमे
विज्ञापन

- सोशल मीडिया के सहारे प्रचार कराना पड़ रहा प्रत्याशियों को भारी, वीडियो जारी होते ही एफआईआर हो रही
- आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में रालोद प्रत्याशी आगे, भाजपा व आप नेताओं पर भी दर्ज हुए केस
- सिंघावली अहीर में भाजपा प्रत्याशी के अलावा बड़ौत, बिनौली व खेकड़ा थानों में रालोद प्रत्याशियों सहित अन्य पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधान सभा चुनाव के प्रचार के दौरान आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थिति यह है कि वर्ष 2017 के चुनाव में कुल 15 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस बार अभी तक 17 मामले दर्ज हो चुके है। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में रालोद प्रत्याशी सबसे आगे है। भाजपा व आप नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हो चुके है। मंगलवार को सिंघावली अहीर थाने में भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा, बड़ौत में रालोद के जयवीर तोमर, खेकड़ा में रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद, बिनौली में रालोद के अजय कुमार पर केस दर्ज किया गया है।
कोरोना संक्रमण बढ़ता देखकर चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशियों के प्रचार करने के लिए कड़े नियम बनाए हुए है। रैली की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है तो घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए केवल दस लोगों के साथ रहने की अनुमति दी गई है। इससे ज्यादा लोगों के साथ बैठक करने पर प्रशासन की अनुमति व नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बावजूद भी प्रत्याशी खूब भीड़ जुटाकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है। आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 17 केस दर्ज हो चुके है। इनमें सबसे ज्यादा केस रालोद के बड़ौत प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर पर दर्ज हुए है। छपरौली प्रत्याशी अजय कुमार, बागपत से भाजपा विधायक व प्रत्याशी योगेश धामा पर भी कई केस दर्ज हो चुके है। इनके अलावा बड़ौत प्रत्याशी केपी मलिक, रालोद के अहमद हमीद, आप कार्यकर्ताओं व रालोद कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हुए है।
विज्ञापन

मंगलवार को दर्ज किए गए मुकदमे
बड़ौत : सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें काफी संख्या में लोग चुनाव-प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे थे। जांच कराई तो रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर ने प्रचार के दौरान भीड़ एकत्र की हुई थी। इस पर रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर, रणधीर, बिन्नू, राजीव, कुलदीप, बिजेंद्र निवासीगण गुराना व 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली : थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि सिरसली गांव में प्रचार करते हुए भीड़ एकत्र करने के साथ ही भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर रालोद प्रत्याशी अजय कुमार, विकास बाछौड़ सहित सात नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
अमीनगर सराय : कस्बे में भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा ने प्रचार करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया। इस पर योगेश धामा व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खेकड़ा: बड़ागांव में पूर्व प्रधान बिट्टू त्यागी के आवास पर बैठक की गई थी। रालोद के प्रत्याशी अहमद हमीद, पूर्व विधायक मदन भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान शामिल हुए थे। इसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर इन सभी के अलावा 70 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।
छपरौली : जागोस गांव में बिना अनुमति के रोड शो करने पर रालोद प्रत्याशी जयवीर तोमर व 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। छपरौली थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए नियम तय किए हुए है। इन नियमों का कोई पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ आचार संहित उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभी तक अधिकतर मुकदमे सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो देखकर जांच कराने के बाद किए गए है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
चुनाव आयोग ने रैली और सभाओं पर रोक लगाई तो प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया। मगर, सोशल मीडिया का प्रत्याशियों को प्रचार करना भी भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते ही चुनाव आयोग और पुलिस के पास शिकायत पहुंच रही है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed