{"_id":"625af1e1227dcc0a8147f941","slug":"lot-of-complaints-will-have-to-wait-for-disposal-baraut-news-mrt584795699","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बड़ौत तहसील में शिकायतें सुनते डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसीलों में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस
80 शिकायतों में से मात्र चार का ही हो सका मौके पर निस्तारण
डीएम ने समयावधि में शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बागपत/खेकड़ा। विधानसभा चुनाव के चुनाव बाद एक बार फिर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मात्र चार का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। डीएम राजकमल यादव ने संबंधित अधिकारियों को समयावधि में शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बड़ौत तहसील में हुए मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज जादौन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नाली, चकरोड, अवैध कब्जा, तालाबों पर अतिक्रमण, साफ-सफाई, पुलिस, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 34 शिकायतें आई, जिनमेें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कर्मियों को पीड़ित की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एडीओ पंचायत सुुुधीर तोमर सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बागपत तहसील में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 22 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से पूर्ति विभाग की एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष बची राजस्व की दस, पुलिस की सात, विद्युत की दो और खंड विकास कार्यालय की दो शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए साैंपा गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां कितनी शिकायतें पहुंची
तहसील शिकायत निस्तारण
बड़ौत 34 1
बागपत 24 2
खेकड़ा 22 1