{"_id":"68c7fe6e20fc1dc1540f9fd8","slug":"lord-shreejis-procession-was-taken-out-with-great-pomp-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138459-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भगवान श्रीजी का धूमधाम से शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भगवान श्रीजी का धूमधाम से शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सोमवार को भगवान श्रीजी की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधि विधान से भगवान श्रीजी की पूजा हुई। श्रीजी के रथ के लिए बोली लगाई गई। सोधर्म इंद्र की राजीव जैन, कुबेर की दक्ष जैन, चंवर ढुलाने की ऋतिक जैन, संजय जैन के नाम छोड़ी गई। रथ के सारथी की बोली वासु जैन व श्रीजी के धर्मध्वज लेकर चलने की वीर जैन ने लगाई। शोभायत्रा में भगवान के भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान जंबू प्रसाद जैन, जेके जैन, आनंद कुमार जैन, जितेंद्र जैन, चेयरमैन सुनीता मलिक, पीसी जैन, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।