{"_id":"642c72d409399a928a01dc44","slug":"lord-mahavirs-journey-on-the-golden-chariot-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-146-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वर्ण रथ पर निकाली भगवान महावीर की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वर्ण रथ पर निकाली भगवान महावीर की यात्रा
Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत/अमीनगर सराय। श्री 1008 महावीर भगवान के जन्म कल्याण के अवसर पर बागपत और अमीनगर सराय में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
नगर के श्री 1008 अजितनाथ, श्री शांतिनाथ, श्री नेमिनाथ व भगवान श्री महावीर का शुद्ध जल से मयंक जैन के निर्देशन में अभिषेक, पूजन कराया गया। इसके बाद लकी ड्राॅ से श्रीजी की बोली नीरज जैन व धीरज जैन, चवर की बोली सूरज जैन व हंसराज जैन, सारथी की बोली अभिषेक जैन और पंकज जैन, खजांची की बोली कामता प्रसाद जैन व संदीप जैन के परिवार को मिली। स्वर्ण रथ पर भगवान को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा नगर के बड़ा बाजार, गांधी बाजार, कोर्ट रोड, पांडव रोड होते हुए श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत में पांडुक शिला पर भगवान का अभिषेक और पूजा कराई गई। यात्रा में अध्यक्ष पंकज जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, प्रबंधक बिजेंद्र जैन, मंत्री अतुल जैन, संरक्षक पवन जैन, शिखर चंद जैन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, कस्बा अमीनगर सराय में महावीर जयंती के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत स्वर्ण रथ में श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से बाबा लालमन दास धर्मशाला पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रथयात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा में विनोद जैन, बिरेंद्र जैन, अनिल मलिक, सुशील जैन सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।