{"_id":"68c6ada5f98288ad7d060ca3","slug":"lord-chandra-prabhus-chariot-procession-was-taken-out-with-great-pomp-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138392-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली
विज्ञापन
- बरनावा के श्री चंद्र प्रभु मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा, जगह-जगह स्वागत किया
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिंगबर जैन मंदिर से भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
मंदिर परिसर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने ध्वजारोहण कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा की बोली में सौधर्म इंद्र सुनील कुमार, पीयूष जैन, सारथी रमेश चंद जैन, धनकुबेर इंद्र नीरज जैन, ईशान इंद्र विनोद जैन ने लगाई। रेणु जैन ने प्रथम आरती की। भगवान श्रीजी के चित्रों का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का स्वागत किया। रथयात्रा मंदिर से बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर पांडुकशिला स्थल स्थित सुमेरु पर्वत पहुंची। इस दौरान अध्यक्ष जीवंधर जैन, महामंत्री पंकज जैन, कुणाल जैन, रजनीश जैन, पवन जैन, प्रवीन जैन, संदीप जैन आदि मौजूद रहे।