फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Long queues for tickets are increasing

चुनाव से पहले टिकट को लंबी कतार, दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ी

Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Long queues for tickets are increasing
रालोद व भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार तो बसपा में सामने नहीं आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव से पहले टिकट के दावेदारों की कतार लंबी होती जा रही है। सभी पार्टियों में टिकट के लिए मंथन शुरू होते ही दावेदारों की धडक़नें बढ़ने लगी हैं। जहां रालोद व भाजपा में सबसे ज्यादा टिकट के दावेदार हैं। वहीं, बसपा में दावेदार सामने नहीं आ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने के लिए टिकट के दावेदारों की सबसे लंबी लाइन रालोद-सपा में लगी है। ये हालात जनपद की बागपत, बड़ौत व छपरौली आदि सभी सीटों पर हैं। इनमें कई पूर्व विधायक भी शामिल हैं। भाजपा से टिकट के दावेदार भी कम नहीं हैं। विधायकों की खिलाफत करके अन्य कई नेता भी टिकट की लाइन में हैं। अब इन सभी दावेदारों की धडक़नें बढ़नी शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियां इस सप्ताह के आखिर तक प्रत्याशी घोषित कर देंगी। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

छपरौली विधानसभा सीट
रालोद के दावेदारों में धीरज उज्ज्वल, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, अनिल आर्य, संजीव मान, रामकुमार चेयरमैन, विकास बाछौड़ समेत कई नाम हैं। भाजपा से विधायक सहेंद्र रमाला सबसे प्रबल दावेदार हैं तो अन्य कई भी कतार में हैं। बसपा से जुनैद समेत कई टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत विधानसभा सीट
रालोद से अजय कुमार, सतीश चौधरी, अश्विनी तोमर, राजेंद्र शर्मा, अजय तोमर, अरुण तोमर, जयवीर, विश्वास चौधरी, डॉ. साहब सिंह, डॉ. अनुराग मित्तल, डॉ. योगेश जिंदल, धनेंद्र जैन समेत कई टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा से विधायक केपी मलिक के अतिरिक्त कई अन्य बड़े दावेदार अमित राणा, साहब सिंह, लोकेश दीक्षित हैं। जबकि बसपा से दीपक शर्मा समेत कई टिकट चाहते हैं।

बागपत विधानसभा सीट
रालोद से अहमद हमीद, सुभाष गुर्जर, कपिल चौधरी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। भाजपा से विधायक योगेश धामा के साथ ही सचिन डागर, जितेंद्र प्रमुख, प्रशांत चौधरी भी टिकट की लाइन में लगे हैं। बसपा से फिरोज खान व बबलू कौशिक टिकट के दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed