फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Long list of killing of political prisoners in the district

जिले में सियासी सूरमाओं की हत्या की लंबी फेहरिस्त

Wed, 12 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Long list of killing of political prisoners in the district
जिले में सियासी सूरमाओं की हत्या की लंबी फेहरिस्त
विज्ञापन

भोपाल कैप्टन, देशपाल बदरखा, नरेश राठी समेत कई नेताओं की हो चुकी है हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली क्षेत्र में एक के बाद एक तीन सनसनीखेज हत्याएं हो चुकी हैं। जिले में ही सियासी लोगों की हत्या की लंबी फेहरिस्त है। खेकड़ा के चेयरमैन हरेंद्र धामा की उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। छपरौली में भाकियू नेता भोपाल कैप्टन की भी हत्या हुई थी।
टीकरी के चेयरमैन रहने के दौरान नरेश राठी की हत्या की गई थी। अपने पिता नरेश राठी की हत्या का बदला लेने के लिए सुनील राठी अपराध की दलदल में धंसता चला गया। ग्राम प्रधान के चुनाव की बात करें तो पुसार के प्रधान बलजोर की हत्या कर दी गई थी। वारदात से पूरा क्षेत्र सहम गया था।
विज्ञापन

सौम्य छवि के रालोद नेता बदरखा के देशपाल खोखर की हत्या पिछले महीने ही हुई। परिवार के लोगों का विवाद हुआ, लेकिन निशाना देशपाल बदरखा बन गए। छपरौली की बात करें तो भाकियू नेता भोपाल कैप्टन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खेकड़ा के चेयरमैन रहे हरेंद्र धामा की उस वक्त हत्या की गई थी, जब वह अपने कार्यालय में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। मंगलवार को संजय खोखर निशाना बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed