फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   London's Scarlett will become the bride of Pravesh

प्रवेश की दुल्हनिया बनेगी लंदन की स्कारलेट

Sat, 23 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा Updated Sat, 23 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
London's Scarlett will become the bride of Pravesh
निरपुड़ा गांव में दादा महेंद्र राणा के साथ प्रवेश राणा व स्कारलेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लंदन की मॉडल स्कारलेट के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे निरपुड़ा गांव के अभिनेता प्रवेश राणा का कहना है कि एक साल पहले उनकी जान-पहचान हुई थी। दादा महेंद्र सिंह राणा की सहमति के बाद ही वह विदेशी लड़की से शादी कर रहे हैं। उनके लिए दादा ही प्रेरणा हैं। आने वाली फिल्म सन-75 से उन्हें ढेर सारी उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को निरपुड़ा गांव में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में प्रवेश राणा ने कहा कि चक धूम धूम शो में ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट को गेस्ट कोरियोग्राफर बनाया गया था। यही उनसे पहली मुलाकात हुई। अभिनय के सिलसिले में वह लंदन गए तो स्कारलेट के परिवार से मिले।
विज्ञापन


दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। पिछले वर्ष शादी करने का फैसला लिया। वह अपने दादा निरपुड़ा गांव में रह रहे महेंद्र सिंह राणा से बेहद प्यार करते हैं। स्कारलेट और उन्होंने शादी का फैसला किया, लेकिन इसके लिए सबसे पहले दादा महेंद्र सिंह राणा की सहमति लेनी अनिवार्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि दादा की मर्जी के बिना वह शादी नहीं कर सकते थे। करीब छह माह पहले वह स्कारलेट को लेकर निरपुड़ा पहुंचे। यहां वह कई दिन तक रही। परिवार के सदस्यों से मिली।


दादा महेंद्र सिंह राणा से भी बातचीत की। दादा ने उनकी पसंद पर हामी भरी तो शादी का फैसला किया गया। शादी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इमरजेंसी पर आधारित फिल्म सन 75 से उन्हें पूरी उम्मीद है। 

लंदन में करेंगे पढ़ाई
प्रवेश राणा ने बताया कि उनका लंदन के म्यूजिक एंड ड्रामेटिक एकेडमी में प्रवेश हो गया है। अब वह वहां पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed