फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lollipops were fed to those who did not wear helmets

Baghpat News: हेलमेट न लगाने वालों को खिलाया लॉलीपाॅप

Thu, 19 Jan 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lollipops were fed to those who did not wear helmets
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से यातायात सप्ताह मनाया गया है। बुधवार को मेरठ जोन की उप परिवहन आयुक्त, आरके सिंह आरटीओ प्रवर्तन मेरठ व उपसंभागीय विभाग के अधिकारियों ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को लॉलीपॉप खिलाया और नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से पांच जनवरी से यातायात माह मनाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग हाईवे पर हेलमेट के बिना बाइक दौड़ा रहे हैं और कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। बुधवार को परिवहन विभाग की उपायुक्त मेरठ जोन सुनीता वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन मेरठ आरके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन एके राजपूत, एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा, संदीप जायसवाल और विभागीय अधिकारियों ने पुलिस के साथ नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में अधिकारियों ने हाईवे पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को लॉलीपाॅप और नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानति किया।
विज्ञापन

उपायुक्त सुनीता वर्मा ने वाहन चालकों को सुरक्षित सफर करने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सडक़ पर यातायात के नियमों का पालन करने से सडक़ दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने चालकों को अपनी लेन में चलने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed