{"_id":"5ff49e758ebc3e333f770358","slug":"locked-home-for-not-returning-loan-money-baghpat-news-mrt518942728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: उधार के रुपये नहीं लौटाने पर घर पर जड़ दिया ताला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: उधार के रुपये नहीं लौटाने पर घर पर जड़ दिया ताला, मुकदमा दर्ज
Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दोघट थानाक्षेत्र में उधार के रुपये नहीं लौटाने पर एक परिवार के घर पर ताला जड़ दिया। पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के बामनौली गांव में निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि उसने गांव के ही रणबीर ने कुछ रुपये उधार दिए थे। सोमवार को आरोपी उनके घर उधार दिए रुपये मांगने गया तो परिजनों ने रुपये देने में असमर्थता जताई। जिससे नाराज होकर आरोपी ने उनके घर के दरवाजे पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
घर पर बैठे शुभम, सुमन, पूजा, विपुल, वर्णित और धर्मेंद्र घर में बंद रह गए। घर पर ताला लगा होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर के बाहर दरवाजे पर लगा ताला खुलवाकर परिजनों को बाहर निकाला। इस मामले में शुभम पुत्र धनप्रकाश ने रणबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन