{"_id":"61155f998ebc3e7cd0067acd","slug":"lock-hanging-on-sub-health-center-in-lalliana-baghpat-news-mrt551627720","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललियाना में उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललियाना में उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपकेंद्र पर 12 वर्षों से चिकित्सक की तैनाती ही नहीं हुई
- उपचार के लिए ग्रामीणों को लेना पड़ रहा निजी चिकित्सकों का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। ललियाना गांव के उपकेंद्र पर पिछले 12 वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। ग्रामीणों को सरकारी चिकित्सा सुविधा लेने के लिए रटौल, खेकड़ा और पिलाना सीएचसी पर जाने के लिए विवश होना पड़ता हैं। निजी चिकित्सकों से उपचार करने के लिए भी विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की है।
गांव के विपिन महेश्वरी का कहना है कि वर्ष 2009 में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। उपकेंद्र का निर्माण होने पर ग्रामीणों में गांव में उपचार की सुविधा मिलने की आस जगी, मगर 12 वर्ष बीतने के बाद भी उपकेंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी। राजबीर हवलदार का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण ग्रामीणों को प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की हैं। नीरज शर्मा का कहना है कि चिकित्सक के अभाव में ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को उपचार के लिए रटौल, खेकड़ा और पिलाना सीएचसी पी जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मुकेश देवी का कहना है कि चिकित्सक के अभाव में लोगों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर उपकेंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की जाएगी।
उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम की तैनाती होती है। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक से जानकारी ली जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम की तैनाती की जाएगी। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
-------------